मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ करेंगे राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ  

भोपाल / मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ सोमवार 9 दिसम्बर को शाम 5 बजे भोपाल के टी.टी. नगर स्टेडियम में एकलव्य आवासीय विद्यालयों की 5 दिवसीय राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। समारोह में केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री अर्जुन मुंडा प्रमुख अतिथि और प्रदेश के आदिम जाति कल्याण मंत्री श्री ओमकार सिंह मरकाम विशिष्ट अतिथि रहेंगे।


प्रतियोगिता में 23 राज्यों के 284 एकलव्य आवासीय विद्यालयों के 4,000 खिलाड़ी 15 खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन 13 दिसम्बर को टी.टी. नगर स्टेडियम में होगा।


छ: खेल मैदानों में होंगी प्रतियोगिताएँ


खेल प्रतियोगिताएँ राजधानी भोपाल के 6 खेल मैदानों पर आयोजित की जाएंगी। इनमें से टी.टी. नगर स्टेडियम में एथलेटिक्स, बेडमिंटन, कबड्डी, कराटे, व्हाली-बॉल, बॉक्सिंग, कुश्ती, बॉस्केट-बॉल, ताईक्वांडो और टेबल-टेनिस प्रतियोगिताएँ होंगी। मोतीलाल नेहरू स्टेडियम और एमव्हीएम ग्राउण्ड में फुटबाल प्रतियोगिता होगी। अंकुर स्कूल, 6 नम्बर स्टॉप स्थित खेल मैदान में तीरंदाजी प्रतियोगिता, लाल परेड ग्राउण्ड पर खो-खो और हैण्ड-बॉल, मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में हॉकी और प्रकाश तरुण पुष्कर में तैराकी प्रतियोगिता होगी।


Popular posts
लॉक डाउन में बगैर पास और अनाधिकृत रूप से घूमने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही होगी
Image
स्व.चंद्रपाल उस्ताद व्यायामशाला एवं भेरो बाबा प्रबंध समिति के द्वारा लॉक डाउन मैं 7 अप्रैल से लगातार भोजन का वितरण
Image
लॉकडाउन में गरीब परिवारों को मिलेगा नि:शुल्क राशन ,राज्य शासन द्वारा जिलेवार खाद्य आवंटन जारी
Image
केवल दो परिस्थितियों मैं जिले से बाहर जानेे की अनुमति मिलेगी कर्फ्यू के दौरान कलेक्टर ने अनुमति के लिए बनायी ऑनलाइन व्यवस्था
Image
दान और परोपकार में भी आगे है मालवा के किसान मुख्यमंत्री सहायता कोष में दुग्ध उत्पादक किसानों ने दी 80 लाख रूपये से अधिक की मदद
Image